अगर कोई ऐसा क़ाबिल गुरु मिल जाए जो अंदर के विष को बाहर निकाल दे तो केवल अमृत ही शेष बचेगा।
बाबूजी
December 30th 2023
जब हमारी चेतना का विस्तार होता है तब हम धर्म के परे जाकर आध्यात्मिकता के पथ पर कदम रखते हैं।
बाबूजी
December 29th 2023
सच्चे प्रेम में, केवल प्रेम ही मौजूद रहता है जिसमें प्रेमी और प्रियतम विलीन रहते हैं।
दाजी
December 28th 2023
दिल के सही होने पर उसका मन के साथ ऐसा तालमेल बैठता है कि फिर कोई सन्देह नहीं रह जाता।
दाजी
December 27th 2023
ध्यान सोचने से महसूस करने में, महसूस करने से होने में, होने से बनने में और आख़िर में उससे भी परे जाने में विकसित होता है।
दाजी
December 26th 2023
अपने अस्तित्व के उद्देश्य पर सवाल न उठाएँ - उसे खोजने और उसे पूरा करने का प्रयास करें।
चारीजी
December 25th 2023
हम शान्ति के बिना रचनात्मक नहीं हो सकते।
दाजी
December 24th 2023
नेक काम वह है जिसे निर्भयता, साहस और वीरता के साथ किया जाता है।
लालाजी
December 23rd 2023
मन के नियमन से एकाग्रता और खुशहाली आती है।
दाजी
December 22nd 2023
अधिकतर समस्याओं की जड़ यह है कि हम दिल की नहीं सुनते।
दाजी
December 21st 2023
प्रेम आत्मा का सर्वाधिक उत्कृष्ट भोजन है। यह दिन-प्रतिदिन परिष्कृत होता जाता है और हमारे पूरे अस्तित्व में समा जाता है।
बाबूजी
December 20th 2023
ध्यान में सुख और दुःख दोनों ही भटकाते हैं। वे जहाँ हैं उन्हें वहीं छोड़कर आगे बढ़ जाएँ।
दाजी
December 19th 2023
वाणी महान है, लेकिन मौन महानतर है।
लालाजी
December 18th 2023
यदि आप अनन्त ख़ुशियाँ और आनन्द पाना चाहते हैं तो अपनी इच्छाओं को कम कर दें।
दाजी
December 17th 2023
हमारे जीवन का एक ही लक्ष्य होने पर हम अपने आन्तरिक संसाधनों का पूर्ण उपयोग करके वहाँ तक पहुँच सकते हैं।
दाजी
December 16th 2023
स्वयं को इच्छाओं से मुक्त करने का एक ही तरीक़ा है कि उनसे मुँह फेर लिया जाए और अपनी नज़र वास्तविकता पर टिका दी जाए।
बाबूजी
December 15th 2023
शुद्ध मन केन्द्रित रहता है इसलिए अपने भीतर ही अपनी दिशा खोज लेता है।
दाजी
December 14th 2023
आपके हृदय में वह विशाल समुद्र है जिसे हम प्रेम कहते हैं। उसकी चाभी आपके हाथों में है।
दाजी
December 13th 2023
केवल नफ़रत को हटा दें तो चारों ओर सार्वभौमिक प्रेम ही पायेंगे।
बाबूजी
December 12th 2023
सर्वोत्तम की अपेक्षा स्वयं से करें, न कि दूसरों से।
दाजी
December 11th 2023
जब कोई इच्छाओं से पूरी तरह मुक्त हो जाता है तो क्या होता है? ऐसे हृदय कृतज्ञता से भर जाते हैं।
दाजी
December 10th 2023
अपना जीवन बत्तख और कूट पक्षी की तरह जीएँ। पानी से बाहर आने पर भी उनके पंख गीले नहीं होते।
बाबूजी
December 9th 2023
निरंतर देने वाला कभी खाली नहीं होता।
चारीजी
December 8th 2023
ध्यान यह परखने में हमारी मदद करता है कि हमारी सोच सही है या गलत, लाभदायी है या नहीं।
दाजी
December 7th 2023
वह कौन सी चीज़ है जो हमारे प्रयास में जान डाल कर उसमें तीव्रता विकसित करती है? वह है हमारा मनोभाव और हमारी रुचि। सफलता में 95 प्रतिशत योगदान मनोभाव का ही होता है।
दाजी
December 6th 2023
आपकी आदतें और व्यवहार उन लोगों से प्रभावित होता है जिनके साथ आप अपना अधिकाधिक समय व्यतीत करते हैं।
लालाजी
December 5th 2023
जब आपके पास ध्यान करने के लिए समय न हो, तभी वह समय होता है जब आपको ध्यान करने की सबसे ज़्यादा ज़रूरत होती है।
दाजी
December 4th 2023
ध्यान की गुणवत्ता हमारे मनोभाव पर निर्भर करती है न कि उसकी अवधि पर।
दाजी
December 3rd 2023
बने बनाए फर्नीचर से तो अच्छा कोरे लकड़ी का टुकड़ा ही है क्योंकि किसी बने बनाए फर्नीचर को इच्छानुसार किसी दूसरी आकृति में ढाल पाना लगभग असंभव होता है।
बाबूजी
December 2nd 2023
वास्तविक ध्यान में हम पूर्ण अनुभवरहित स्थिति में प्रवेश करते हैं।