यह हमारा दिल ही है जिसके ज़रिए हम अपनी आत्मा के साथ जुड़ सकते हैं। लिहाज़ा, दिल पर ध्यान करने के पीछे एक बड़ा दर्शन निहित है।
दाजी
May 29th 2023
अपने प्रतिदिन के विचारों से ही हम अपनी नियति का निर्माण करते हैं।
दाजी
May 28th 2023
पहले ही कदम पर लिए गए दृढ़ संकल्प को यदि अंत तक कायम रखा जाए तो वह पूर्ण सफलता प्राप्त करने में कभी विफल नहीं होगा।
बाबूजी
May 30th 2023
शिष्टाचार आध्यात्मिकता की आत्मा है।
लालाजी
May 27th 2023
अपनी आकांक्षाओं के अनुसार अपनी जीवनशैली को ढालें।
दाजी
May 26th 2023
इतने सालों में एक खूबसूरत चीज़ जो मैंने सीखी है, वह यह कि प्रेम हमें अपनी ओर आकर्षित करता है। वे लोग जिनके हृदय कठोर तथा चेहरे रूखे होते हैं, ईश्वरीय कृपा को रोक देते हैं जबकि ख़ुशी से भरा हृदय इसे स्वाभाविक रूप से अपनी ओर आकर्षित कर लेता है।
दाजी
May 25th 2023
ज्ञान से अनुभव श्रेष्ठ होता है।
दाजी
May 24th 2023
अंतःकरण और कुछ नहीं बल्कि अंदर की आवाज़ है।
चारीजी
May 23rd 2023
हम ही अपने रोज़मर्रा के विचारों से - अपनी इच्छाओं, अपने आकर्षण-विकर्षण और अपनी पसंद-नापसंदगी से अपनी नियति का निर्माण करते हैं।
दाजी
May 22nd 2023
घर सहनशीलता सीखने का प्रशिक्षण केंद्र है।
लालाजी
May 21st 2023
सच को इस तरह से कहने की कोशिश करें कि वह दूसरों में प्रेम जगाए।
दाजी
May 20th 2023
आध्यात्मिकता उन्हीं के लिए सुरक्षित है जो आध्यात्मिकता की इस रणभूमि में तलवार लेकर नहीं बल्कि ढाल लेकर उतरते हैं।
बाबूजी
May 19th 2023
हर चीज़ का आरंभ अभ्यास से होता है। समय के साथ यह अभ्यास जीवनशैली बन जाता है और जीवनशैली नियति की ओर ले जाती है।
दाजी
May 18th 2023
आध्यात्मिकता की पहली उपलब्धि विवेक है।
दाजी
May 17th 2023
बिना माँगे कोई सलाह न दें।
लालाजी
May 16th 2023
प्रेम के बारे में सोचना ध्यान नहीं है, प्रेम को महसूस करना ध्यान है।
दाजी
May 15th 2023
युवावस्था का समय ऊर्जावान गतिविधि का दौर होना चाहिये जिसमें आकांक्षा भी जुड़ी हो।
चारीजी
May 14th 2023
हमें जो कुछ भी चाहिए, एक प्रकाश-स्रोत के रूप में हमारे हृदय में पहले से ही मौजूद है।
दाजी
May 13th 2023
जब मन ढुलमुल हो और निरुद्देश्य भटकता रहे तब हम अपने लक्ष्य पर ध्यान केन्द्रित नहीं कर पाते हैं।
दाजी
May 12th 2023
मन की शांति दुनिया की तमाम दौलत से बढ़कर होती है।
बाबूजी
May 11th 2023
हर दिन अपनी नियति को निर्मित करने का एक सुनहरा अवसर होता है।
दाजी
May 10th 2023
मन को तभी चैन मिलता है जब हृदय शान्त हो।
दाजी
May 9th 2023
आलोचना हमें हमारी कमज़ोरियों को लगातार सुधार कर विकसित होने में मदद करती है।
लालाजी
May 8th 2023
ध्यान के ज़रिए हम मस्तिष्क की जटिलता से हृदय की सरलता की ओर बढ़ते हैं।
दाजी
May 7th 2023
सादगी और शुद्धता हमारी कमज़ोरी नहीं हैं। अगर हम चाहें तो इन्हें अपनी ताकत बना सकते हैं।
दाजी
May 6th 2023
दिल जब खुला हो तो हर कोई आपका मित्र बन जाता है।
चारीजी
May 5th 2023
यदि आपको किसी में कोई दोष नज़र आये तो प्रार्थना करें कि वह उस दोष से मुक्त हो जाए।
लालाजी
May 4th 2023
प्रार्थनापूर्ण हृदय खुद में हर वक्त दिव्यता के सार को समेटे रखता है।
दाजी
May 3rd 2023
अगर खयाल को वास्तविकता से जोड़ दिया जाए तो बाकी चीज़ें धुन्ध के समान प्रतीत होंगी और हमारे ऊपर कोई प्रभाव नहीं डाल पाएँगी।
बाबूजी
May 2nd 2023
आम को चखकर ही आप उसकी मिठास का अनुभव कर सकते हैं।
बाबूजी
May 1st 2023
कृपा उन्हीं पर बरसती है जो स्वयं को इसके काबिल बना लेते हैं। इसलिए यह बहुत आवश्यक है कि हर व्यक्ति स्वयं में ऐसे गुणों का विकास करे।