एमिली सू अपनी मित्र के लिए प्रार्थना कर रही हैं।

 

शांति में मुझे वह प्रेम महसूस होता है जो सर्वत्र है।

यह आसमान से उतरता है और ज़मीन से उभरता है।

मैं इसे खोज नहीं रही, मैं तो सदा से इसमें ही थी।

हवा की तरह यह मेरे चारों ओर मौजूद है और धीरे से, चुपचाप लेकिन सचमुच मुझे सहायता देने के लिए मुझ में प्रवेश कर जाता है।

मैं जानने लगी हूँ कि ज़िंदगी का अर्थ लगातार हासिल करना नहीं बल्कि खोने और पाने के बीच की पकड़ को ढीला करना सीखना है।

ध्यान में जिस प्रेम को मैंने स्पर्श किया है, मैं उसे अपनी मित्र और उसके परिवार को देना चाहती हूँ।

ईश्वर करे कि उसके पिता को बीमारी में राहत मिले और वे अपनी तकलीफ़ों के बीच भी स्नेह प्राप्त करते रहें।

वे भयग्रस्त न हों बल्कि इस अनदेखे प्रकाश में डूब जाएँ।

तूफ़ानों के बीच भी उन्हें शांति मिले।

मेरी प्रार्थना है कि यह प्रेम मेरे हृदय में पुनः लौट आए ताकि मैं अपना अभ्यास जारी रख सकूँ - मुक्त होने का अभ्यास, बीती बातों को मन से निकाल देने का अभ्यास और करुणामय होने का अभ्यास ताकि मैं अपने जीवन पर फिर से नियंत्रण पा सकूँ और वर्तमान में बनी रह सकूँ।

ईश्वर करे यह संसार हर अकेली आत्मा के प्रति सौम्य रहे और हम सब दयालुता से प्रकाशित हों।

एक लंबी काली रात में एक दिया जलाने के लिए एक पल ही काफ़ी है।


Comments

उत्तर छोड़ दें