• यह छोटी अवधि का एक शानदार कार्यक्रम है। कुल मिलाकर, मेरे लिए यह कार्यक्रम उम्मीद से कहीं बेहतर था।
हरि के वल्लुरपल्ली,
अध्यक्ष, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, क्लब्स, भारत
• उन सभी प्रशिक्षकों को हृदय से शुक्रिया जिन्होंने हमारी रोज़मर्रा की अंधेरी और व्यस्त ज़िंदगी में ध्यान की रोशनी दिखाई।
प्रतिनिधि,
ओ.एन.जी.सी.
• हार्टफुलनेस - सहज मार्ग वाकई में सहज और अद्भुत है... यहाँ लोगों के दिल खुले हुए हैं, जो बाहर की दुनिया में देखने को नहीं मिलता। मैंने यहाँ अनुभव का जो भंडार महसूस किया है, उसे मैं लोगों तक पहुँचाना चाहूँगा... मुझे यक़ीन है कि जो भी यहाँ आएगा, वह उसी व्यक्ति के रूप में वापस नहीं जाएगा जिस रूप में वह आया था .. वह एक अलग ही व्यक्ति होगा।
प्रवीण कुमार
क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, यूको बैंक, भुवनेश्वर
• यह हमारे भीतर और ज़्यादा जागरूकता पैदा करता है जिससे सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है।
भूपेन चड्ढा
चेयरमैन, रोमन ग्रुप ऑफ़ कंपनीज़, भारत
• इस कार्यक्रम ने मुझे वाकई रूपांतरित कर दिया। इसे पूरा करने के बाद अब मैं एक नया इंसान बन चुका हूँ... और अब मैं इस सकारात्मक ऊर्जा के साथ अपने संस्थान जा सकूँगा। वहाँ मैं यह सकारात्मकता अपने साथियों को भी दूँगा ताकि शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से, हम एक स्वस्थ संस्थान बन सकें। मैंने यहाँ हार्टफुलनेस की तकनीकों को गहराई से समझा है।
जी. कुमारावेलु
सहायक महाप्रबंधक, क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, यूको बैंक, चेन्नई
• लोगों को विश्वास के माहौल में काम करने के लिए प्रेरित करता है।
एलेन डेवीन
मुख्य कार्यकारी अधिकारी, अमेरेन्को सोलर, आयरलैंड।
• प्रत्येक शब्द जो हमने यहाँ सीखा है, वह हृदय से निकल कर आया है... मुझे लगता है कि अब से मैं एक अलग व्यक्ति बन जाऊँगा। मैं इस अवसर के लिए शंकर जानकीरमन (मेरे बॉस) और ईश्वर का शुक्रिया अदा करता हूँ... इस कार्यक्रम का महत्व मेरे लिए जीवन भर के लिए है।
श्रीनिवासन कन्नन
डेटाबेस आर्किटेक्ट, ऊर्जानेट एनर्जी सल्यूशंस, चेन्नई
• वाकई, ये जादू है! पता ही नहीं चला कि ये चार दिन कब बीत गए। पहले मुझे लगता था कि मैं एक नेता हूँ और एक अच्छा प्रशिक्षक हूँ, लेकिन अब मुझे लगता है कि मैं ग़लत सोचता था। यहाँ के शिक्षकों ने मुझे नई समझ दी है, जिसके लिए मैं इन सभी का शुक्रग़ुज़ार हूँ। हमने यहाँ जो सीखा है, उसे हम अपने यूको प्रशिक्षण केंद्रों में लागू करेंगे।
सी. श्रीनिवास स्वामी
उप महाप्रबंधक-प्रमुख, सेंट्रल स्टाफ़ कॉलेज, यूको बैंक, कोलकाता
• मैं सभी लोगों से इस कार्यक्रम की सिफारिश करूँगी क्योंकि मैं इससे काफ़ी लाभान्वित हुई हूँ।
हिमा बिंदु वेलागा
प्रमुख इंजीनियर, ऑल्टिसोर्स, बैंगलुरु
• यह कार्यक्रम, यह प्रशिक्षण वाकई मेरे जीवन को बदल देने वाला रहा है। इसने मुझे रूपांतरित कर दिया और मेरी पूर्वधारणाओं को बदल कर रख दिया। इसने भविष्य में अनुसरण करने के लिए मुझे एक नई विचारधारा प्रदान की है और इस कोर्स ने कर्म में कुशलता हासिल करने के बारे में मेरी समझ को और विकसित किया है।
एस. नवनीत कृष्णन
सहायक महाप्रबंधक, जी.एम.आर. ग्रुप, चेन्नई
• कई महीनों बाद, पहली बार, मैं गहरी नींद सो पाया।
रजत प्रकाश
उपाध्यक्ष, ए.पी.ए.सी., ज़ीरॉक्स बिज़नेस, सल्यूशंस-आईटी, भारत
• नेतृत्व और आध्यात्मिकता का बढ़िया मिश्रण
नरेंद्र कुमार आर्या
निदेशक, डी.आर.डी.ओ., नई दिल्ली
• नेतृत्व और आध्यात्मिकता का बढ़िया मिश्रण
नरेंद्र कुमार आर्या
निदेशक, डी.आर.डी.ओ., नई दिल्ली
• कॉर्पोरेट में काम करने वाले लोग या ऐसे लोग जिनके व्यवसाय में बहुत तनाव रहता है, मैं उनसे तनाव का प्रबंधन करने के लिए हार्टफुलनेस की तकनीकों को अपनाने की सिफ़ारिश करूँगा। शिक्षकों, जिनमें डॉक्टर, मनोवैज्ञानिक, सशस्त्र बल और व्यापार जगत के अग्रणी आदि शामिल थे, ने बहुत ही गहन सत्र आयोजित किए।
रोहित यादव
वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ऍम सिस टेक्नोलॉजी, भारत


























