जीवन में कठिन परिस्थितियाँ आने पर हम पहले से अधिक मजबूत होकर निकलते हैं।
दाजी
March 30th 2024
समाधि यानी संतुलन की परम अवस्था, ठीक वैसी जैसे कि सृष्टि रचना के पहले थी।
दाजी
March 29th 2024
स्वयं को बदलिए क्योंकि जब तक आप स्वयं को नहीं बदलेंगे किसी अन्य को भी नहीं बदल पाएँगे।
चारीजी
March 28th 2024
आध्यात्मिकता की राह निर्भीक और साहसी लोगों के लिए है।
दाजी
March 27th 2024
हार्टफुलनेस यानी दिल की आवाज़ का अनुसरण करना है।
दाजी
March 26th 2024
उच्चतम लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अभ्यास में नियमितता, दिल में प्रसन्नता और बेचैनी का होना ज़रूरी है।
दाजी
March 25th 2024
'जीवन में जीवन' ही जब असली जीवन है तो मृत्यु से क्या डरना?
बाबूजी
March 24th 2024
एक समर्पित हृदय कृपा, ख़ुशी, प्रसन्नता और हर्ष को आकर्षित करता है जिसके फलस्वरूप सम्बन्ध बनते हैं।
दाजी
March 23rd 2024
दिल की बात को ध्यान से सुनें और श्रद्धापूर्वक इसका अनुसरण करें। इसे अपना आंतरिक मार्गदर्शक बन जाने दें।
दाजी
March 22nd 2024
प्रेम की ख़ूबसूरती यही है कि प्रियतम की तमाम कमियाँ और दोष प्यारे लगने लगते हैं।
लालाजी
March 21st 2024
एक समर्पित हृदय कृपा, ख़ुशी, प्रसन्नता और हर्ष को आकर्षित करता है जिसके फलस्वरूप सम्बन्ध बनते हैं।
दाजी
March 20th 2024
यदि ठीक से ध्यान किया जाए तो हर पल शाश्वत हो सकता है। एक तरह से हम काल के निर्माता बन जाते हैं।
चारीजी
March 19th 2024
जब हृदय संतुष्ट हो तो मन अंतर्दृष्टि, स्पष्टता और विवेक प्राप्त करता है।
दाजी
March 18th 2024
स्रोत के साथ जुड़ा हुआ एक पवित्र हृदय ख़ुद को स्वाभाविक रूप से अच्छाई, उदारता और प्रेम से उँड़ेलता रहता है।
लालाजी
March 17th 2024
जब हम यह मानते हैं कि हम अपनी नियति का निर्माण करते हैं, तब हम अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए दिशा निर्धारित कर लेते हैं।
दाजी
March 16th 2024
हमें अपने दिल में सचेत रहना होगा ताकि अपने सभी कार्यों और विचारों में हमारे हृदय से प्रेम प्रवाहित होता रहे।
दाजी
March 15th 2024
प्रेम का अर्थ है हमारे भीतर असलियत का जागृत हो जाना।
बाबूजी
March 14th 2024
मन का विकास एक संतुलित अवस्था विकसित करने और सोचने से महसूस करने की ओर जाना है।
दाजी
March 13th 2024
एक ही रूप सर्वव्यापी है। सागर और बूँद एक ही हैं - चाहे बूँद में सागर कह लें या सागर ही को बूँद कह दें।
लालाजी
March 12th 2024
एक शुद्ध मन भीतर से अपनी दिशा पाता है चूँकि वह केन्द्रित होता है।
दाजी
March 11th 2024
प्रेम और भक्ति से भरे हृदय से की गई प्रार्थना कभी अनसुनी नहीं जाती।
बाबूजी
March 10th 2024
ध्यान के द्वारा भावनात्मक, मानसिक और आध्यात्मिक स्तरों पर एक साथ तनावमुक्ति हो सकती है।
दाजी
March 9th 2024
लोगों की दिलचस्पी क्यों ख़त्म होने लगती है? जब उन्हें कोई ठेस पहुँचती है या वे महसूस करते हैं कि उन्हें अनसुना किया जा रहा है तब ऐसा होना स्वाभाविक है।
दाजी
March 8th 2024
यदि हमारे बीच एकता नहीं है तो हमारी व्यक्तिगत उन्नति का क्या अर्थ है?
दाजी
March 7th 2024
इंसान के मन की संतुलित दशा उसके द्वारा विभिन्न परिस्थितियों में की गई सारी गतिविधियों में उसके सही मनोभाव की अभिव्यक्ति है। एक व्यापक अर्थ में, यह उसके चरित्र का प्रतिबिम्ब है।
लालाजी
March 6th 2024
अपनी सभी क्षमताओं का सर्वोत्तम उपयोग करना ही समझदारी है।
दाजी
March 5th 2024
आपके द्वारा की गई सेवा में उत्साह होना चाहिए, आप जो भी करें उसे करते समय बदले में कुछ भी पाने की मंशा न रखते हुए, इसे अपने दिल से करें।
दाजी
March 4th 2024
जब हमारे सभी भाव संयमित हो जाते हैं तब शान्ति छा जाती है और इच्छाएँ होते हुए भी हम इच्छाविहीनता की अवस्था प्राप्त कर लेते हैं।
लालाजी
March 3rd 2024
अपने जीवन के हर पहलू को सुधारते जाएँ। हर साँस, हर कदम, हर कार्य को सुधारना होगा।
दाजी
March 2nd 2024
किसी के साथ हुए कटु अनुभव के भावनात्मक बोझ से छुटकारा पाने का एकमात्र उपाय उसे क्षमा कर देना है।
दाजी
March 1st 2024
ध्यान गहन तभी होता है, जब प्रेम विकसित करने के बाद, हम पूरी निष्ठा के साथ अपना विचार लक्ष्य पर टिकाए रखते हैं।