हे तरुओं,
तुम्हें अनंत प्यार!
सात वर्षीया मायान्शी पार्थसारथी हमारी देखभाल करने वाले पेड़ों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करती हैं और बदले में हमें भी उनकी देखभाल करने के लिए कहती हैं।
हे तरुओं, हम तुम्हें प्यार करते हैं,
क्योंकि तुम हमें साँस लेने के लिए हवा देते हो।
हे तरुओं, हम तुम्हें प्यार करते हैं,
क्योंकि तुम हमें खाने के लिए फल देते हो।
हे तरुओं, हम तुम्हें प्यार करते हैं,
क्योंकि तुम हमें लकड़ी देते हो।
हे तरुओं, हम तुम्हें प्यार करते हैं,
क्योंकि तुम हमें हर चीज़ प्रदान करते हो।
हे तरुओं, हम तुम्हें प्यार करते हैं क्योंकि –
तुम बिना कुछ माँगे हमें बहुत कुछ देते हो,
तुम ऊँचे, मौन और मज़बूत खड़े रहते हो,
पक्षियों के लिए आश्रय हो,
मनुष्यों के मित्र हो,
धरती के लिए उपहार हो।
आओ करें हम तुम्हारी रक्षा का वादा,
पेड़ लगाएँगे ज़्यादा से ज़्यादा,
और प्रेम करते रहेंगे तुम्हें सदा-सदा।
Comments

मायान्शी पार्थसारथी
मायान्शी पार्थसारथी सात साल की लेखिका और पुरस्कृत कलाकार है। वह दुनिया भर में लोकप्रिय पुस्तक ‘एक्स... और पढ़ें
