हृदयपूर्ण श्रवण श्रृंखला

रवि वेंकटेशन सुनने की असाधारण क्षमता की आधारभूत बातों पर गहन चिंतन करते हैं। वे कहते हैं कि इस क्षमता के लिए जागरूकतासतर्कताउदारता व ग्रहणशीलता द्वारा वर्तमान में मौजूद रहकरशांत रहकर और केंद्रित रहकर अस्तित्व की एक मज़बूत अवस्था को विकसित करना चाहिए।

द हार्टफुल लिसनर फ्रेमवर्क (हृदयपूर्ण श्रवण रूपरेखा) एक संरचित दृष्टिकोण प्रदान करता है जो गहन श्रवण की क्षमता विकसित करने के लिए अस्तित्व की अवस्था, गुण, व्यवहार और कौशलों को एकीकृत करता है।

केंद्रित होना - श्वास, शांति एवं उपस्थिति

केंद्रित होने के लिए जानते-बूझते अपने श्वास को नियंत्रित करना, मन को शांत करना और अपनी उपस्थिति को बनाए रखना होता है। ओपराह विनफ्री, जिन्हें साक्षात्कार लेने की अपनी असाधारण योग्यताओं के लिए जाना जाता है, इसका जीता जगता उदाहरण हैं। किसी भी महत्वपूर्ण साक्षात्कार लेने से पहले ओपराह श्वास नियंत्रण व सजगता द्वारा स्वयं को केंद्रित करने के लिए थोड़ा समय लेती हैं। माया एंजेलो के साथ एक विशेष भावनात्मक बातचीत के दौरान ओपराह की शांत एवं केंद्रित उपस्थिति से वातावरण ऐसा बन गया जिसमें कोई भी व्यक्ति वहाँ सुरक्षित महसूस कर सकता था और खुलकर बात कर सकता था। ऐसा होने से माया एंजेलो अपनी गहन निजी बातें बता पाईं। ओपराह का केंद्रित होने का अभ्यास विशेष रूप से दर्शाता है कि सोच-समझकर शांत रहना मात्र तनावमुक्त रहना नहीं है। इससे गहरा व सच्चा जुड़ाव बनाने के लिए उचित वातावरण बनता है।

 

foundation-exceptional-listening2.webp

 


ओपराह का केंद्रित होने का अभ्यास विशेष रूप से दर्शाता है कि सोच-समझकर शांत रहना मात्र तनावमुक्त रहना नहीं है। इससे गहरा व सच्चा जुड़ाव बनाने के लिए उचित वातावरण बनता है।


अपनी अनुभूतियों, भावनाओं व विचारों को सुनना

यह सुनिश्चित करने के लिए कि हमारे अपने पूर्वाग्रह हमारी सुनने की क्षमता को बाधित न कर दें, आत्म-जागरूकता बहुत महत्वपूर्ण है। प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक एवं लेखिका ब्रेने ब्राउन अक्सर ज़ोर देकर कहती हैं कि अंतरावलोकन करने से उनके सुनने के कौशल में सुधार आया है। एक निष्पक्ष बातचीत में, ब्राउन ने बताया कि बोलने से पहले अपनी चिंता और कमज़ोरियों को पहचानने से उन्हें श्रोताओं के साथ बातचीत को अधिक ईमानदारी से सुनने में मदद मिली, जिससे उनकी प्रतिक्रियाएँ बेहतर हुईं और श्रोताओं के साथ उनका संबंध गहरा हुआ। अपने आंतरिक भावनात्मक परिदृश्य को समझकर हम अपनी बातचीत में स्पष्टता व निष्पक्षता बनाए रख पाते हैं।


अपने आंतरिक भावनात्मक परिदृश्य को समझकर हम अपनी बातचीत में स्पष्टता व निष्पक्षता बनाए रख पाते हैं।


foundation-exceptional-listening3.webp

 

अवधान एवं केंद्रित जागरूकता

प्रभावी श्रवण के लिए अधपकी प्रतिक्रियाएँ तैयार करने के बजाए ग्रहणशील अवस्था का होना ज़रूरी है। अमेरिका के भूतपूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को उनकी सुनने की उल्लेखनीय योग्यता के लिए सराहा जाता है। उन्होंने अपनी इस योग्यता का प्रदर्शन ऐसे कई मौकों पर किया जब उन्हें जनता के प्रश्नों का उत्तर देना होता था या कोई साक्षात्कार देना होता था। समीक्षकों ने कई बार गौर किया कि वे बोलने से पहले थोड़ा विराम लेते थे और प्रश्नों का उत्तर देते समय अपना ध्यान केंद्रित करते थे। सुनते समय अपना उत्तर बनाने के बजाए ओबामा हमेशा पूरी तरह उपस्थित रहते थे और संदेश को पूरी तरह आत्मसात करने के बाद सोच-समझकर उत्तर देते थे। उनकी इस आदत ने सभी वार्तालापों को अत्यधिक प्रभावित किया जिससे परस्पर सम्मान और आपसी समझ बढ़ी।

foundation-exceptional-listening4.webp

 

सारांश

केंद्रित होने, आत्म-जागरूकता और एकाग्रता को एकीकृत करने से अस्तित्व की वास्तविक अवस्था विकसित होती है जिससे हमारी सुनने और जुड़ने की क्षमता बेहतर हो जाती है। सुनने की असाधारण क्षमता का आधार सच्ची उपस्थिति में है। इससे संवाद तो बेहतर होता ही है, साथ ही इससे रिश्ते बनते हैं, सहभागिता को प्रोत्साहन मिलता है और समानुभूति बढ़ती है।

ओपराह विनफ्री, ब्रेने ब्राउन और बराक ओबामा जैसी हस्तियों से प्रेरित होकर इन आधारभूत अभ्यासों को अपनाकर हम अपने सुनने की क्षमता को अच्छे से असाधारण बना सकते हैं। इससे हम जल्दी से अर्थपूर्ण संबंध बना पाएँगे और जीवन के हर क्षेत्र में हमारी समझ और भी गहरी होती जाएगी।

आगामी लेखों में हम उन गुणों, कौशलों और आचरण के बारे में विस्तार से बात करेंगे जिन्हें विकसित करके हम असाधारण एवं हृदयपूर्ण श्रोता बन सकते हैं।


सुनने की असाधारण क्षमता का आधार सच्ची उपस्थिति में है। इससे संवाद तो बेहतर होता ही हैसाथ ही इससे रिश्ते बनते हैंसहभागिता को प्रोत्साहन मिलता है और समानुभूति बढ़ती है।


 


Comments

रवि वेंकटेशन

रवि वेंकटेशन

रवि एटलांटा में रहने वाले प्रबंधक हैं जो वर्तमान में कैंटालोप में मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे प्रस्तुतिऔर पढ़ें

उत्तर छोड़ दें