बस कुछ सोच और एहसास

डॉ. इचक अडीज़ेस नवप्रवर्तन को बढ़ावा देने और प्रतिभाशाली कर्मचारियों को बनाए रखने के लिए कार्यस्थल पर अनुकूल माहौल बनाने में आपसी विश्वास और सम्मान के महत्व के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

क अच्छी संगठनात्मक संस्कृति के लिए आपसी विश्वास और सम्मान अति आवश्यक हैं। जो संगठन इन मूल्यों को प्राथमिकता देते हैं, वे ऐसा वातावरण बनाते हैं जिसमें नवाचार और रचनात्मकता बढ़ती है, प्रतिभाशाली लोग आकर्षित होते हैं व संगठन के साथ बने रहते हैं और सामूहिक कार्य एवं सहयोग को बढ़ावा मिलता है।

आपसी विश्वास और सम्मान का सबसे महत्वपूर्ण लाभ यह है कि इससे संगठन के भीतर सीखते रहने की संस्कृति विकसित होती है। जब कर्मचारियों को लगता है कि उनके योगदान को महत्व दिया जाता है और उनका सम्मान किया जाता है तब इस बात की अधिक संभावना होती है कि वे अपने सहकर्मियों के साथ अपने ज्ञान, जानकारियों और विचारों को साझा करें। सूचना और विचारों का यह मुक्त आदान-प्रदान नवप्रवर्तन के लिए आवश्यक है क्योंकि इससे ऐसे नए उत्पाद, सेवाएँ और प्रक्रियाएँ विकसित होती हैं जो संगठन को प्रतिस्पर्धी बने रहने और आगे बढ़ने में मदद कर सकती हैं।

आपसी सम्मान के बिना, कर्मचारियों की अपने विचार व्यक्त करने की संभावना कम होती है क्योंकि उन्हें बर्खास्तगी या उपहास का डर हो सकता है। अपने विचार व्यक्त न कर पाने से वहाँ की संस्कृति गतिहीन हो सकती है जहाँ विचारों को न तो चुनौती दी जाती है और न ही परिष्कृत किया जाता है जिसकी वजह से नवप्रवर्तन नहीं हो पाता।

इसके अतिरिक्त, आपसी सम्मान के बिना ऐसा माहौल नहीं बन सकता है जहाँ रचनात्मकता पनप सके। रचनात्मक लोग अक्सर लीक से हटकर सोचते हैं और पारंपरिक सोच को चुनौती देते हैं जो कुछ लोगों को डरा सकता है। जब आपसी सम्मान की संस्कृति स्थापित हो जाती है तब कर्मचारी जोखिम लेने और रचनात्मक तरीके से सोचने में सुरक्षित महसूस करते हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि उनके विचारों को मान्यता दी जाएगी और उन्हें महत्व दिया जाएगा।

दूसरी ओर, जब कर्मचारी अपमानित या कमतर महसूस करते हैं तब वे हतोत्साहित व अपने आप को संगठन से अलग-थलग महसूस कर सकते हैं जिससे नवीनता और रचनात्मकता में कमी आ सकती है। 

ऐसे माहौल में कर्मचारी महसूस कर सकते हैं कि उनके विचारों को महत्व नहीं दिया जाता है जिससे ऐसी संस्कृति पैदा होती है जिसमें वे जैसे है उसी से संतुष्ट रहते हैं। इससे स्थिति यथापूर्व बनी रहती है और नवप्रवर्तन को दबा दिया जाता है। 

इसके अलावा, सामूहिक कार्य और परस्पर सहयोग को बढ़ाने के लिए आपसी विश्वास आवश्यक है। कई स्थितियों में, नवप्रवर्तन के लिए एक सामूहिक प्रयास की आवश्यकता होती है जहाँ विविध कौशल वाले व्यक्ति जटिल समस्याओं को हल करने के लिए मिलकर प्रयास करते हैं। लेकिन विश्वास के बिना लोग सहयोग करने में झिझक सकते हैं क्योंकि उन्हें डर होता है कि उनके विचार चोरी हो जाएँगे या उनके योगदान को मान्यता नहीं दी जाएगी।

विश्वास की इस कमी से संचार और सहयोग भंग हो सकता है जो अंततः नवप्रवर्तन के प्रयास की सफलता को प्रभावित कर सकता है। जब विश्वास स्थापित हो जाता है तब कर्मचारी अपने विचारों को व्यक्त करने और सहयोग करने के लिए अधिक इच्छुक होते हैं जिससे पहले से अधिक नवप्रवर्तन होते हैं और सफलता मिलती है।

अंततः प्रतिभाशाली लोगों को आकर्षित करने और संगठन में बनाए रखने के लिए आपसी विश्वास और सम्मान महत्वपूर्ण हैं। आज के प्रतिस्पर्धात्मक नौकरी बाज़ार में जो संगठन इन मूल्यों को प्राथमिकता देते हैं, उनके लिए सर्वोत्तम प्रतिभा को आकर्षित करने और बनाए रखने की अधिक संभावना होती है। रचनात्मक और प्रवर्तनकारी लोग ऐसे माहौल में काम करना चाहते हैं जहाँ उनके योगदान को महत्व दिया जाए और उनके विचारों को मान्यता दी जाए।


(जो संगठन आपसी विश्वास और सम्मान को प्राथमिकता देते हैं, उनमें ऐसा माहौल बनने की अधिक संभावना होती है जहाँ लोग प्रेरित महसूस करते हैं और काम करने में अधिक दिलचस्पी लेते हैं। इससे नौकरी में संतुष्टि अधिक होती है और कम लोग नौकरी छोड़ते हैं।)


जो संगठन आपसी विश्वास और सम्मान को प्राथमिकता देते हैं, उनमें ऐसा माहौल बनने की अधिक संभावना होती है जहाँ लोग प्रेरित महसूस करते हैं और काम करने में अधिक दिलचस्पी लेते हैं। इससे नौकरी में संतुष्टि अधिक होती है और कम लोग नौकरी छोड़ते हैं। इसके परिणामस्वरूप कर्मचारियों में स्थिरता रहती है और उनका ज्ञान और अनुभव बरकरार रहता है जिससे नवप्रवर्तन और प्रगति अधिक होते हैं।

निष्कर्षतः, एक अच्छी संगठनात्मक संस्कृति के लिए आपसी विश्वास और सम्मान अति आवश्यक हैं। वे एक ऐसा वातावरण बनाते हैं जहाँ लोग अपने ज्ञान और विचारों को व्यक्त करने में सुरक्षित महसूस करते हैं, जहाँ रचनात्मकता और नवाचार पनप सकते हैं और जहाँ सामूहिक कार्य और परस्पर सहयोग को बढ़ावा मिलता है। इन मूल्यों को प्राथमिकता देकर, संगठन प्रतिभाशाली लोगों को आकर्षित और संगठन में बनाए रख सकते हैं और नवाचार को बढ़ा सकते हैं।

 

 बस कुछ सोच और एहसास 

 


Comments

डॉ. इचक अडीज़ेस

डॉ. इचक अडीज़ेस

डॉ. इचकअडीज़ेस विश्व

उत्तर छोड़ दें