एरिन शुल्ट्ज़ अपने उस प्रयोग के बारे में बता रही हैं जो वे जीवन शैली को अधिक संधारणीय बनाने के लिए करती रही हैं। इसमें छोटे-छोटे, आसानी से किए जा सकने वाले परिवर्तन शामिल हैं और उनसे भी फ़र्क पड़ सकता है, विशेषकर जब वे प्रतिदिन की आदत बन जाते हैं। 

हमें इतनी सारी जानकारी उपलब्ध है कि यह निर्णय लेना कठिन हो जाता है कि क्या करें, किस पर विश्वास करें और किस प्रकार प्रभाव डालें। इस उपलब्ध अत्यधिक जानकारी के क्षेत्र में जलवायु संकट से निपटने के लिए सतत कार्यवाही की जानकारी बिलकुल सही बैठती है क्योंकि उसके बारे में भी बहुत सूचनाएँ उपलब्ध हैं। हममें से कई लोग सोचते हैं कि कुछ भी करने का कोई फ़ायदा नहीं है क्योंकि सिर्फ़ एक व्यक्ति के कुछ करने से फ़र्क कैसे पड़ सकता है?

मुझे इस विचार से शांति और संतुष्टि मिलती है कि मेरे जीवन और विकल्पों को अधिक संधारणीय बनाना उतना ही व्यक्तिगत है जितना मेरे लिए अपनी सुबह की चाय (या कॉफ़ी, यदि आप इसे पसंद करते हों) बनाने का तरीका है। यह सोचना कि सोशल मीडिया के प्रभावशाली लोगों, लेखकों, वृत्तचित्र (documentary) संचालकों के या स्वयं मेरे पास ही एकमात्र सही उत्तर है, हमारी प्रगति के लिए बाधक और नुकसानदेह है। 

इसलिए जो कुछ भी आप (इसमें मैं भी शामिल हूँ) देखते हैं, उसमें से वही ग्रहण करें जो आपके लिए उपयुक्त हो और बाकी को छोड़ दें। हो सकता है कि यह किसी और वक्त या अलग तरीके से उपयुक्त हो लेकिन सर्वोत्तम संधारणीय कार्रवाही वही है जिसे करने के लिए आप अभी तैयार हैं और जिसे, उम्मीद है कि, आप भविष्य में भी अक्सर करेंगे। 

one-person-can-make-difference2.webp

सबसे पहले अपने जीवन की समीक्षा करें। आपकी दिनचर्या में कौन सी आदतें पहले से ही हैं? आपकी सुबह की दिनचर्या क्या है? कब और किस प्रकार से आप अपना किराने का सामान प्राप्त करते हैं? आप सामान्यतः कहाँ से खरीदारी करते हैं? विचार करें कि क्या इनमें से कोई आदत कुछ ज़्यादा संधारणीय हो सकती है जो साथ ही आपके जीवन और दिनचर्या में भी शामिल रहे।


सर्वोत्तम संधारणीय कार्रवाही वही है जिसे करने के लिए आप अभी तैयार हैं और जिसे, उम्मीद है कि, आप भविष्य में भी अक्सर करेंगे।


one-person-can-make-difference3.webp

चाय और कॉफ़ी पीने वाले – 

अपनी पसंदीदा कॉफ़ी की दुकान वाले से कहें कि वह आपके पेय पदार्थ को आपके ही पुन: उपयोग में आने वाले कप में दे। इससे (3 कप चाय प्रति सप्ताह) पूरे वर्ष भर में 156 प्लास्टिक के कप, ढक्कन और स्ट्रॉ की बचत होगी। 

one-person-can-make-difference4.webp

सैर करने वाले – 

एक थैला (और एक दस्ताना भी) साथ लेकर चलें और अपने रास्ते में पड़े हुए कुछ प्लास्टिक आदि के कचरे को उठाते चलें। ऐसा करके आप एक पक्षी या अन्य जीव को बचा सकते हैं और अपने परिवेश को निश्चित रूप से साफ़ व सुंदर बनाते हैं।

one-person-can-make-difference5.webp

वस्त्र – 

नई जीन्स खरीदने के लिए किसी मॉल या अमेज़ॉन पर जाने से पहले एक किफ़ायती स्टोर या सेकंड-हेंड स्टोर पर ज़रूर जाँच कर लें। वस्त्रों को पुन: उपयोग करने से नए वस्त्रों को बनाने के लिए संसाधनों का कम उपयोग होता है।

one-person-can-make-difference6.webp

सफ़ाई – 

काँच या धातु के डिब्बों में आने वाले सफ़ाई के पदार्थ खरीदें। ये प्लास्टिक की तुलना में अनेक बार पुन: उपयोग किए जा सकते हैं।

one-person-can-make-difference7.webp

आप जो भी चुनें, यह सुनिश्चित करें कि यह आपकी दिनचर्या में आसानी से शामिल हो जाए और यह भी सुनिश्चित करें कि आप इसे एक महीने तक करने के लिए प्रतिबद्ध हों। इसके बाद अगले माह एक और गतिविधि को शामिल करें। जल्द ही आप अपने चारों तरफ़ आसान, संधारणीय परिवर्तन देखने लगेंगे और कुछ शुरुआती सफलताओं के बाद ये परिवर्तन कठिन नहीं लगेंगे।

जब मैंने इन साधारण बदलावों की प्रक्रिया प्रारंभ की थी तब मेरे आसपास के लोगों ने इसे महसूस किया। उन्होंने मुझे अपनी पसंदीदा स्टिकर लगी हुई पानी की बोतल को हमेशा साथ लेकर घूमते हुए देखा (मेरे एक मित्र ने इसका नाम मेरी ‘भावनात्मक सहारा देने वाली पानी की बोतल’ रखा)। उन्होंने मेरे स्नानघर में कम चीज़ों को रखे हुए देखा, उन्होंने मेरे रसोईघर में पेपर टॉवेल की जगह पुन: उपयोग करने वाले कपड़े को देखा और निश्चित रूप से पाँच भिन्न तरह के पुनर्चक्रीय (Recycling) कचरे के डिब्बों को देखा।

उनके मन में बहुत से प्रश्न थे। इसलिए मैंने जो परिवर्तन किए थे उन्हें बताए और भविष्य को लेकर अपने दृष्टिकोण को समझाया कि जब हम पृथ्वी को खुशहाल और स्वस्थ रखने के लिए ज़रूरी संसाधनों का उपयोग कम करेंगे तब हम एक बेहतर भविष्य देखेंगे। 

मैं आशा करती हूँ कि आज आप एक छोटा सा संधारणीय कदम लेने के लिए एक मिनट निकालेंगे। इसे विकसित करें और एक आदत में बदलता हुआ देखें। चाहे आप इसे महसूस कर पाएँ या न कर पाएँ लेकिन यह आदत वास्तव में इस विश्व को बचाने में मदद कर सकती है।


Comments

एरिन शुल्ट्ज़

एरिन शुल्ट्ज़

छोटी उम्र से ही समुद्र, विज्ञान और समुदाय के प्रति एरिन की तीव्र रुचि रही है। वर्ष 2021 में उन्हें नॉर्थ अमेरिकन एसोसिएशन फ़ॉर एनवायर्नमेंटल एजुकेशन द्वारा उनके ईई 30 अंडर 30 कार्यक्... और पढ़ें

उत्तर छोड़ दें