हृदयपूर्ण श्रोता - भाग छः

रवि वेंकटेशन एक मुख्य कार्यकारी अधिकारी और हार्टफुलनेस ध्यान के प्रशिक्षक हैं। वे अपनी हृदयपूर्ण श्रोता की श्रृंखला के भाग छ: में सुनने की प्रक्रिया को इरादे से बदलकर कौशल के रूप में प्रस्तुत करते हैं। वे बताते हैं कि उत्तम मानसिकता होने पर भी प्रभावी रूप से सुनने का अभ्यास करनाउसे प्रखर करना और आत्मसात करना चाहिए।

 

स श्रृंखला के पिछले लेखों में हमने अस्तित्व की अवस्था और उन गुणों व व्यवहारों के बारे में बात की थी जो हमारी सुनने की क्षमता को बेहतर बनाते हैं। लेकिन उत्तम मानसिकता, ग्रहणशील हृदय और अच्छे इरादों के बावजूद, दिल से सुनना एक सीखा जाने वाला कौशल है - ऐसा कौशल जिसका हमें अभ्यास करना चाहिए तथा जिसे प्रखर करके अपने व्यवहार में उतार लेना चाहिए।

श्रृंखला का यह भाग उन चार आवश्यक कौशलों पर केंद्रित है जो सुनने को वास्तव में प्रभावी बनाते हैं -

  • सक्रिय श्रवण
  • गहन श्रवण
  • व्यावसायिक श्रवण
  • केंद्रित होना

 

mastering-listening-skills-2.webp

 

सक्रिय श्रवण - वर्तमान पल में पूरी तरह मौजूद रहना

सक्रिय श्रवण में पूरी तरह से ध्यान देना, बोलकर पुष्टि करना तथा शारीरिक भाषा के संकेतों का उपयोग करना शामिल हैं जिससे वक्ता को पता चले कि लोग उसे सुन रहे हैं, उसकी बात को अहमियत दे रहे हैं तथा उसे समझ रहे हैं।

अभ्यास विधियाँ -

  • आँखों का संपर्क बनाए रखें, बीच-बीच में सिर हिलाएँ।
  • छोटे-छोटे मौखिक प्रत्युत्तर दें (“मैं समझता हूँ,” “आगे बताइए,” “यह सही लग रहा है”)
  • आपने जो सुना, उस पर विचार करें और उसका सारांश दें।

राजकुमारी डायना को अक्सर ‘जनता की राजकुमारी’ कहा जाता था, सिर्फ़ उनके सामाजिक कार्यों के लिए ही नहीं बल्कि इसलिए भी कि वे लोगों की बातों को दिल से सुनती थीं। अस्पताल में जब वे मरीज़ों से मिलती थीं तब उनकी आँखों के स्तर तक घुटनों के बल झुक जाती थीं, उनका हाथ थामती थीं और चुपचाप उनकी कहानियाँ सुनती थीं। उनकी उपस्थिति मात्र से लोग भावुक हो जाते थे - दुख से नहीं, बल्कि इसलिए कि उन्हें महसूस होता था कि कोई वास्तव में उन्हें सुन रहा है।


गहन श्रवण एक चिंतनशील और अंतर्दर्शी कौशल हैजिसमें भावनाओंखामोशीशारीरिक भाषा और जो शब्दों में नहीं कहा गया है उसे भी सुनना शामिल है।


 

mastering-listening-skills-3.webp

 

गहन श्रवण - शब्दों से परे सुनना

गहन श्रवण एक चिंतनशील और अंतर्दर्शी कौशल है जिसमें भावनाओं, खामोशी, शारीरिक भाषा और जो शब्दों में नहीं कहा गया है उसे भी सुनना शामिल है।

अभ्यास विधियाँ

  • स्वर, भावना और ऊर्जा में बदलाव पर गौर करें
  • बात काटने या तुरंत समाधान देने से बचें
  • वक्ता के बोलने के बाद थोड़ी देर रुकें जिससे वे और गहराई से अपनी बात कह सकें

इसके बेहतरीन उदाहरण हैं जिमी कार्टर जिन्होंने कैंप डेविड समझौते करवाए थे। वर्ष 1978 में अमेरिका के राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने मिस्र के अनवर सादात और इज़राइल के मेनाचेम बेगिन के बीच शांति स्थापित करने के लिए मध्यस्थता की थी। कार्टर का तरीका कोई चातुर्यपूर्ण बातचीत का नहीं था। वह था गहराई से, दिल से सुनने का तरीका। सादात ने बाद में कहा, “उन्होंने हमें उपदेश नहीं दिया। उन्होंने इस बात का प्रयास किया कि हमें सुना जाए और सुने जाने से हम बदल गए।”

व्यावसायिक श्रवण - रणनीतिक, नैतिक, प्रभाव-उन्मुख

व्यावसायिक श्रवण में नैतिक विवेक, विश्लेषणात्मक स्पष्टता और उच्च दाँव वाले वातावरण में कार्य करने के तरीकों, कमियों या अंतर्निहित चुनौतियों को पहचानना शामिल है।

अभ्यास विधियाँ –

  • व्यक्तिगत पूर्वाग्रह को रणनीतिक समझ से अलग रखें।
  • साझा समझ को ध्यानपूर्वक दर्ज करें और उसकी पुष्टि करें।
  • समाधान सुनें, लेकिन उन पर जल्दीबाज़ी में निर्णय न लें।

यूरोपीय ऋण संकट के दौरान, चांसलर एंजेला मर्केल घंटों लंबी बैठकों में चुपचाप सुनने के लिए जानी जाती थीं। बैठकों के अंत में अक्सर वे हर दृष्टिकोण को ध्यान से सुनकर, उसे सम्मिलित कर चर्चाओं का सारांश प्रस्तुत करती थीं।

केंद्रित होना - वास्तविक रूप से सुनने के लिए आवश्यक

केंद्रित होना’ बातचीत से पहले और बातचीत के दौरान मन को शांत करने, भावनाओं को नियंत्रित करने और जागरूकता को स्थिर करने का कौशल है।

अभ्यास विधियाँ –

  • बातचीत से पहले गहरी साँस लेकर खुद को केंद्रित करें।
  • उत्तेजना और प्रतिक्रिया के बीच छोटे-छोटे विराम लेने का अभ्यास करें।
  • गौर करें कि आप कब उत्तेजित होते हैं और तब खुद को फिर से सामान्य स्थिति में ले आएँ।

टिक नाट हन इसका एक अच्छा उदाहरण हैं। बैठक शुरू होने से पहले वे प्रतिभागियों को चुपचाप बैठकर तीन गहरी साँसें लेने के लिए कहते थे। उनका विचार था, “केवल एक शांत और खुला हृदय ही वास्तव में किसी और के दर्द को समझ सकता है।”


व्यावसायिक श्रवण में नैतिक विवेकविश्लेषणात्मक स्पष्टता और उच्च दाँव वाले वातावरण में कार्य करने के तरीकोंकमियों या अंतर्निहित चुनौतियों को पहचानना शामिल है।


कहाँ से शुरू करें? कौशल अभ्यास की सीढ़ी

किसी भी नई क्षमता की तरह, अभ्यास की शुरुआत भी सरल समायोजन से होती है और समय के साथ यह कठिन होता जाता है। नीचे दी गई सीढ़ी का उपयोग करें ताकि आप विभिन्न संदर्भों में अपनी सुनने की क्षमता को धीरे-धीरे चुनौती दे सकें।

 

आंतरिक गुण

बाह्य आचरण

सक्रिय श्रवण

आपने जो सुना उसे यह कहते हुए दोहराएँ, “तो आप कह रहे हैं कि....."

गहन श्रवण

ठहराव, हिचकिचाहट या शारीरिक हाव-भाव पर गौर करें। विनम्रता से आगे की कार्रवाई के लिए कहें।

व्यावसायिक श्रवण

अपनी अगली बैठक में सभी दृष्टिकोणों का सारांश निष्पक्ष भाषा में प्रस्तुत करें।

केंद्रित होना

महत्वपूर्ण बातचीत से पहले एक मिनट तक सचेत रूप से श्वास-प्रश्वास अभ्यास करें।

 

आत्म-मूल्यांकन रूपरेखा

अगले साठ से नब्बे दिनों तक हर सप्ताह एक बार अपने प्रत्येक कौशल का मूल्यांकन करें और एक से पाँच के बीच ग्रेड दें। आप यह प्रक्रिया किसी महत्वपूर्ण बातचीत के बाद भी कर सकते हैं।

कौशल

1 (निम्न)

2

3

4

5 (उच्च)

सक्रिय श्रवण

विचलित,

बेचैन

कभी-कभी उपस्थित

अधिकतर चौकस

पूरी तरह से केंद्रित

अच्छे अमौखिक जुड़ाव के साथ पूरी तरह से उपस्थित

गहन श्रवण

जवाब देने की जल्दी

सतही विवरण समझा

कुछ-कुछ लहज़ा समझा

भावना समझी,
धैर्य रखा

शब्दों से परे सुना,
गहन प्रश्न पूछे

व्यावसायिक श्रवण

व्यक्तिगत
विचार कहे

स्वयं पर केंद्रित रहे

सुना लेकिन पैटर्न समझने से चूक गए

मुख्य मुद्दों को
समझ लिया

ज्ञान व नैतिकता के
आधार पर समन्वय किया

केंद्रित रहना

प्रतिक्रियाशील

थोड़ा चिंतित

शांत रहने की कोशिश की

साँस और विराम का अच्छा उपयोग किया

पूरे समय शांत व ग्रहणशील रहे

इस श्रृंखला के अगले कुछ भागों में हम ऐसे कई मामलों को समझेंगे जहाँ हमने जो अवधारणाएँ सीखी हैं, वे वास्तविक जीवन की स्थितियों से निपटने में एक साथ काम आती हैं।

 

mastering-listening-skills-8.webp

Comments

रवि वेंकटेशन

रवि वेंकटेशन

रवि एटलांटा में रहने वाले प्रबंधक हैं जो वर्तमान में कैंटालोप में मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे प्रस्तुतिऔर पढ़ें

उत्तर छोड़ दें