क्रिस्टीन प्रिसलैंड ब्रिटिश कोलंबिया, कैनेडा, में अपने स्थानीय तटवर्ती वर्षावन में शांतिपूर्ण और उपचारात्मक वातावरण के बारे में बता रही हैं। यह वन आगंतुकों के लिए स्वास्थ्यप्रद होने के साथ-साथ अपना पुनरुद्धार भी करता रहता है।

कल्पना कीजिए कि इस वक्त आप जंगल में टहल रहे हैं। आप अपने पैरों के नीचे मिट्टी, पत्तियों को महसूस कर रहे हैं और आपके पैरों के नीचे दबी टहनियों के टूटने की आवाज़ आ रही है। आप चिड़ियों का गाना सुन रहे हैं और घने पेड़ों के बीच से ऊपर आकाश की ओर देख रहे हैं। आप देखते हैं कि प्रकाश पत्तों से छनकर कैसे आ रहा है जिससे आगे का रास्ता प्रकाशित हो रहा है। आप गहरी साँस लेते हैं। आप जंगल की काई, पेड़ों से निकलते हुए रस, मिट्टी और लकड़ी की विशिष्ट सुगंध ले रहे हैं। आप इन सभी को अपने अंदर ग्रहण कर रहे हैं। — योशिफ़ूमी मियाज़ाकी

मेरी मनपसंद सैर ब्रिटिश कोलंबिया में विक्टोरिया के पास तटीय वर्षावन में होती है। ज़्यादातर मैं वहाँ गर्मी के महीनों में जाती हूँ लेकिन इस वर्ष मैं वहाँ फरवरी में गई थी। यह एक सर्द महीना होता है जब यहाँ कीचड़ होता है, कभी-कभी बर्फ़ पड़ती है, अक्सर बारिश होती है और यह गंदा होता है। लेकिन जब यह स्थान उस छनी हुई रोशनी में प्रकाशमान होता है तो इसका वह परिवेश भी दिखाई देने लगता है जो साल के अधिक प्रचुर हरियाली से भरे महीनों में छिपा रहता है। 

जैसे ही मैं सैर शुरू करती हूँ, मैं शांति और स्थिरता की एक अलग दुनिया में प्रवेश करती हूँ। तभी एक उलझी हुई झाड़ी की ओर मेरा ध्यान चला जाता है। उसकी टहनियों को काई एक कंबल की तरह ढके हुए है और उसमें से कुछ सूखे फल झाँकते दिखाई देते हैं।

रास्ते के दूसरी तरफ़ नीचे की ओर मैं एक छोटा सा शांत तालाब देखती हूँ। यह बहुत प्राचीन दिखता है, एक ऐसी जगह जहाँ जेडी मास्टर योडा (स्टारवार्स का एक काल्पनिक पात्र जिसने 800 वर्षों तक प्रशिक्षण लिया था) को अच्छा लगेगा।

आगे चलते हुए मैं बहुतायत में काई और शैवाल देखती हूँ। वे गहरा हरा और सफ़ेद प्रकाश बिखेरते हैं और टहनियों, पेड़ के तनों, चट्टानों और लकड़ियों पर बहुतायत में उगते हैं। उनमें कुछ प्राचीन जंगल के जीवों की तरह लगते हैं। 

लकड़ी के पुल को पार करते समय मैं जंगल के अंदर टीले, चट्टानें और पौधे देखती हूँ जो गर्मियों के महीनों में अक्सर छिपे रहते हैं। ऐसा लगता है जैसे मैं उस जगह का भीतरी ढाँचा देख रही हूँ। अचानक मुझे उस स्थान का जादू अपनी हड्डियों में, अपने पूरे अस्तित्व में रिसता हुआ महसूस होने लगता है। और मुझे ऐसा लगता है जैसे मैं जागरूकता, तीव्र अवलोकन और जुड़ाव के अलग ही स्तर पर पहुँच गई हूँ। 

1-Pond.webp

यह जागरूकता पास बहने वाली छोटी नदी से आने वाले पानी की तेज़ आवाज़ से और अधिक बढ़ जाती है जो खुशी से पहाड़ी से नीचे की ओर बहता हुआ उपखाड़ी के समुद्री पानी में गिर रहा है।

2-Creatures.webp

यह खास जगह एक प्रांतीय पार्क का हिस्सा है जो बहुत कुछ है और रहा है। यह एक ऐसा स्थान था जहाँ मूल निवासी सदियों तक अपने परिवेश के साथ सामंजस्य बनाकर रहे। इस क्षेत्र ने उन्हें भोजन, घर बनाने की निर्माण सामग्री, वस्त्र, ताज़ा पानी, समुद्र का ख़ज़ाना और आध्यात्मिक अभ्यासों के लिए स्थान प्रदान किया।

3-Pathway.webp

मुझे उस स्थान का जादू अपनी हड्डियों में, अपने पूरे अस्तित्व में रिसता हुआ महसूस होने लगता है। और मुझे ऐसा लगता है जैसे मैं जागरूकता, तीव्र अवलोकन और जुड़ाव के अलग ही स्तर पर पहुँच गई हूँ। 


walk-in-the-woods5.webp

4-Creek.webp
6-Foundations.webp

सन् 1900 की शुरुआत में एक सीमेंट कंपनी ने यहाँ एक चूना-पत्थर की खदान स्थापित की और फिर एक कारखाना, रहने के लिए घर, रेलवे, एक मिट्टी की चक्की और स्टीमशिप के लिए एक बंदरगाह का निर्माण किया। कुछ वर्षों में चूना-पत्थर खत्म हो गया और इस शहर को ऐसे ही त्याग दिया गया। पुरानी मिट्टी की चक्की जैसी इमारतों के अवशेष पहाड़ी के नीचे और खाड़ी के किनारों पर बिखरे हुए हैं।

इमारतों के खंडहर भी काई से ढके हुए हैं और आसपास के स्थानीय लोगों की सहायता से जंगल तेज़ी से अपना विकास कर रहा है। स्थानीय लोग जिन्हें ‘सानिक’ कहते हैं, इस जादुई और रहस्यमय भूमि के प्रबंधक हैं। वे देसी पेड़ लगा रहे हैं और विदेशों से लाई गई व तेज़ी से फैलने वाली प्रजातियों को हटा रहे हैं। यह बहुत ही जैविक तरीके से धीरे-धीरे हो रहा है लेकिन निश्चित रूप से प्रकृति को इस स्वास्थ्यकर स्थान पर लौटने में मदद कर रहा है। 

पहाड़ी के नीचे आते हुए जंगल से गुज़रकर शांत उपखाड़ी तक चलते हुए मैं एक खुले घास के मैदान में पहुँचती हूँ जहाँ बैठने के लिए बेंच भी है। यह चिंतन करने के लिए एक आदर्श स्थान है और साथ ही यह एक सबसे अनोखे पेड़ से सुशोभित है जिसे मैंने तट पर पहले कभी नहीं देखा। स्थानीय भाषा में इसे स्नूपी वृक्ष कहते हैं।

7-Snoopy tree.webp

आगे चलकर मैं स्थानीय हाई स्कूल के एक मूल निवासी शिक्षक से मिलती हूँ जो अपने छात्रों के साथ यहाँ अध्ययन-यात्रा पर आए हैं। जैसा कि यहाँ आने वाले लोगों के साथ अक्सर होता है, हम बातचीत करने के लिए रुक जाते हैं। वे मुझे बताते हैं कि इस स्थान का नाम ‘स्नीत क्विथ’ है यानी नीले तीतर का निवास स्थान। सीमेंट कंपनी के आने से पहले यहाँ जंगल में खाड़ी के चारों ओर सैकड़ों नीले तीतरों के घोंसले थे।

8-Boat.webp

चूना-पत्थरों के विस्फोट, जहाज़ और कारखाने के औद्योगिक शोर ने उन पक्षियों को मार दिया। उन्होंने बताया कि सौ सालों से वे वापस नहीं आए हैं क्योंकि उनकी संग्रहित स्मृति सोचती है कि यह एक बुरी जगह है।


आगे चलते हुए मैं थोड़ा उदास महसूस कर रही हूँ लेकिन साथ ही मुझे सांत्वना भी मिल रही है कि लोगों की सहायता से यह स्थान प्रकृति को वापस लौटाया जा रहा है। 


9-Bird Houses.webp

आगे चलते हुए मैं थोड़ा उदास महसूस कर रही हूँ लेकिन साथ ही मुझे सांत्वना भी मिल रही है कि लोगों की सहायता से यह स्थान प्रकृति को वापस लौटाया जा रहा है। प्रकृति को अपना स्थान पुनः प्राप्त करने का अवसर देकर यह स्थान वैसा ही बन रहा है जैसा इसे होना चाहिए।

ज़मीन को पुनः प्राप्त करने के प्रयासों में स्थानीय समूह के द्वारा जामुनी अबाबील चिड़ियों (purple martins) को आकर्षित करने के लिए स्थापित किए गए विचित्र घोसलों को देखकर मैं आश्चर्यचकित हूँ। ये पक्षी विगत वर्षों में वहाँ बहुत अधिक संख्या में थे।

walk-in-the-woods11.webp

एक छोटे से समुद्र तट के बाद और जहाँ रास्ता खत्म होता है ठीक उससे पहले एक शताब्दी पहले छोड़े गए औद्योगिक अवशेष देखने को मिलते हैं। ये अवशेष बहुत भारी हैं, इसलिए उन्हें वहाँ से हटाना बहुत मुश्किल है और ये विघटित होने के लिए बहुत ठोस हैं। 

walk-in-the-woods12.webp

वापस लौटते हुए मैं खाड़ी के किनारे एक बहुत ही विशिष्ट वृक्ष के पास जाती हूँ। यह आधुनिक भित्ति चित्रों से सजी एक नीची सीमेंट की दीवार के भीतर एक विशाल पश्चिमी लाल देवदार का वृक्ष है। जब मैं इस आलीशान बूढ़े वृक्ष के नीचे बैठकर ध्यान करती हूँ तो मुझे शाश्वतता, गहरी शांति और स्वस्थता का एहसास होता है।

इस शांति को बनाए रखते हुए अंदर से तरो-ताज़ा होकर और अपने दिल में एक आशा के साथ मैं धीरे-धीरे अपनी कार की ओर बढ़ जाती हूँ।

मुझे उम्मीद है कि आप भी एक जंगल या किसी निर्जन प्रदेश में एक ऐसा स्थान खोज लेंगे जहाँ आप नियमित रूप से मन बहलाने के लिए, शांति के लिए और उन बदलावों का अवलोकन करने के लिए जा सकें जो आपको पृथ्वी की प्राकृतिक लय और इससे हमारे संबंध की याद कराते हैं।


संदर्भ - करी, जी., टोड इनलेट–ए हीलिंग प्लेस, रॉकी माउंटेन बुक्स

फ़ोटोग्राफ़ी – गैरी लेंगस्टाफ़ और क्रिस्टीन प्रिसलैंड 


 


Comments

क्रिस्टीन प्रिसलैंड

क्रिस्टीन प्रिसलैंड

क्रिस्टीन की आध्यात्मिक यात्रा 24 वर्ष की आयु में शुरू हुई जब वे स्थल-मार्ग से भारत पहुँचीं और अपने गुरु से सन् 1972 में मिलीं। तब से वे हार्टफुलनेस की अभ्यासी एवं प्रशिक्षिका हैं। ... और पढ़ें

उत्तर छोड़ दें