Home ›Editions ›October 2024

October 2024
10 अक्टूबर विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस था और इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) मानसिक स्वास्थ्य एवं कार्य के बीच के संबंध पर प्रकाश डालने के लिए विश्व भर में अनेक संस्थाओं के साथ साझेदारी कर रहा है। मानसिक स्वास्थ्य रोग के न होने से कहीं अधिक है - यह संपूर्ण स्वास्थ्य व कल्याण का अंतर्भूत अंश है। इसीलिए विश्व भर में प्राथमिक स्वास्थ्य एवं कल्याण में इसे शामिल करने की आवश्यकता भी सामने आई है।
मानसिक स्वास्थ्य खुशी, आनंद और प्रेम पर निर्भर है। इसलिए, इस महीने हमारे लेखकों और कलाकारों ने इन विषयों पर ध्यान दिया है। डॉ. अब्राहम वर्गीस अपने नवीनतम उपन्यास, ‘‘द कॉवेनेंट ऑफ़ वॉटर’ के बारे में बात करते हैं। इसके अतिरिक्त, हम फ़्रेडरिक आर्मेंट, इचक अडीज़ेस, मनीश कुलकर्णी, मेलिसा कॉनली, जेसन नटिंग, ब्रायन बर्नेट, जोश बुलरिस, सारा बब्बर एवं एलिज़ाबेथ डेनली के विचार भी जानेंगे। इसमें दाजी के दो ज्ञान के मोती भी पिरोए गए हैं - एक कोमलता व प्रेम पर और दूसरा ध्यानमयी मन के लाभों पर। हर लेख बहुत खूबसूरती से और अलग-अलग तरीके से मानसिक स्वास्थ्य में योगदान देता है। हमें यकीन है कि इनमें से कुछ लेखों को आप अपने जीवन से संबंधित पाएँगे।
हम आपके विचार जानना चाहेंगे। कृपया अपने पत्र एवं कहानियाँ हमें यहाँ लिखें - contributions@heartfulnessmagazine.com
Recent Editions
View AllNo Data