Home ›Editions ›अगस्त 2024

अगस्त 2024
प्रिय पाठकों,
अगस्त माह के अंक में हम संवाद की कला की उसके सभी रूपों में सराहना करते हैं। सभी रूपों में स्पंदनिक प्रतिध्वनि, बोली, शारीरिक हाव-भाव, भावनाएँ व इरादे, बहु-प्रजाति संवाद और इस सांसारिक आयाम से परे संवाद शामिल हैं ।
दाजी हमें संवाद के सभी आयामों के बारे में बताते हैं। सारा बब्बर पौधों और पशुओं के साथ संवाद करने के अपने अनुभव साझा करती हैं और सत्यकाम की कहानी बताते हुए यह जानकारी भी देती हैं कि सत्यकाम ने जानवरों से क्या सीखा तथा निरूप प्रभाकर भोजन की जोड़ने वाली शक्ति की सराहना करते हैं।
इसके अलावा, हम प्रसाद वेलुतनार से जानेंगे कि हम अपने दोषों के अनुसार किस प्रकार का भोजन ग्रहण करें, बावा जैन से जानेंगे कि उद्देश्यपूर्ण जीवन के लिए मुख्यतः कैसा दृष्टिकोण होना चाहिए और इचक अडीज़ेस से जानेंगे कि कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए। साथ ही हम विक्टर कन्नन से कृत्रिम चेतना के विवाद पर, अन्ना मोनार्डो से आप्रवासन और परिवार-निर्धारित विवाह (arranged marriage) से संबंधित उनकी पारिवारिक कहानी के बारे में तथा करुणा रावल से खाद्य उत्पादन में क्रांति लाने वाले साधारण सुपरफ़ूड के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे।
हमारे सभी लेखकों, साक्षात्कारकर्ताओं, पत्रकारों, संपादकों, डिज़ाइनरों, कलाकारों, फ़ोटोग्राफ़रों और तकनीकी, उत्पादन तथा लॉजिस्टिक्स टीमों को बहुत-बहुत धन्यवाद। इन सबके बिना यह संभव नहीं होता।
अगले महीने, शांति और बेहतरीन पठन-सामग्री के एक और संस्करण के लिए हमारे साथ फिर से जुड़ें।
पढ़ने का आनंद लें,
Recent Editions
View AllNo Data